नगर में त्राहिमाम की स्थिति पैसे के लिए तरस रहे हैं लोग

आरा : विगत एक माह से नगर की सभी एटीएम खाली है. बैंकों द्वारा अपनी एटीएम में कैश नहीं डाला जा रहा है. इस कारण लोग दिन भर एक एटीएम से दूसरी एटीएम राशि की निकासी के लिए दौड़ लगा रहे हैं. इस कारण नगरवासियों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है. खाते में पैसा […]
आरा : विगत एक माह से नगर की सभी एटीएम खाली है. बैंकों द्वारा अपनी एटीएम में कैश नहीं डाला जा रहा है. इस कारण लोग दिन भर एक एटीएम से दूसरी एटीएम राशि की निकासी के लिए दौड़ लगा रहे हैं. इस कारण नगरवासियों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है. खाते में पैसा होने के बावजूद लोग पैसे के लिए तरस रहे हैं. नगर के कई एटीएम में कैश नहीं, तो कई एटीएम में लिंक फेल का बोर्ड टंगा है. वहीं, कई एटीएम का शटर ही गिरा हुआ है. इक्के-दुक्के एटीएम में ही कभी-कभार पैसा बैंक द्वारा डाला जा रहा है.
जहां लोग पता लगते ही दौड़ पड़ते हैं. इस कारण लोगों की लंबी कतार एटीएम के पास लग जा रही है. पर थोड़ी देर में ही वहां भी पैसा खत्म हो जा रहा है. पैसा निकालना काफी कठिन कार्य हो गया है. लोग अपने जरूरी काम भी पैसे के अभाव में नहीं कर पा रहे हैं, जबकि बैंक में बंदी भी नहीं है, फिर भी एटीएम में पैसे नहीं होना चर्चा का विषय नगरवासियों के बीच बना हुआ है.
हालात ऐसे हो गये हैं कि लोग मजबूर होकर अखबारों के दफ्तर में भी शिकायत करने आ रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर हो क्या रहा है. कई लोगों का तो कहना है कि बैंक की शाखाओं से ही कर्मियों द्वारा अपने लोगों को पैसा दे दिया जा रहा है. इस कारण एटीएम में पैसा नहीं डाला जा रहा है. कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि निहित स्वार्थवश बैंककर्मियों द्वारा ऐसा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










