कोइलवर पुल पर दिन भर चला मरम्मत कार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

कोइलवर : राजधानी को जोड़नेवाला कोइलवर पुल के पिलर नं पांच पर मरम्मत कार्य के दौरान दो क्रॉस गार्टर बदले गये. इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक पुल का उत्तरी लेन बंद रहा. वहीं मरम्मत कार्य के दौरान कोइलवर पुल के बड़े लेन में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री रहा. […]
विज्ञापन
कोइलवर : राजधानी को जोड़नेवाला कोइलवर पुल के पिलर नं पांच पर मरम्मत कार्य के दौरान दो क्रॉस गार्टर बदले गये. इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक पुल का उत्तरी लेन बंद रहा. वहीं मरम्मत कार्य के दौरान कोइलवर पुल के बड़े लेन में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री रहा. जबकि छोटे वाहनों को बड़े लेन से एक ही साथ आने-जाने दिया जा रहा था.
वहीं जाम नहीं लगने की स्थिति में बराती वाले बसों को घंटे भर इंतजार के बाद पुल में प्रवेश करने की अनुमति पुलिस द्वारा दी जा रही थी. हालांकि भारी वाहनों व ट्रकों के पुल में प्रवेश की अनुमति नो इंट्री खत्म होने के बाद ही दिया गया. सात घंटे तक भारी वाहनों के नो इंट्री के कारण पुल के पश्चिम छोर पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी. अब 14,16 व 18 मई को मरम्मत कार्य चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










