मजबूत शरीर वाले का दिमाग भी होता है मजबूत : मांझी

Published at :08 May 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
मजबूत शरीर वाले का दिमाग भी होता है मजबूत : मांझी

डुमरा : प्रखंड के चक्का मझौलिया गांव में रविवार को जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में कुश्ती प्रतियोगिता का अयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस दौरान खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारते हुए पूर्व सीएम श्री मांझी ने कहा कि यह अत्यंत प्रशंसनीय है […]

विज्ञापन
डुमरा : प्रखंड के चक्का मझौलिया गांव में रविवार को जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में कुश्ती प्रतियोगिता का अयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस दौरान खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारते हुए पूर्व सीएम श्री मांझी ने कहा कि यह अत्यंत प्रशंसनीय है कि कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सुदूर गांव में हो रहा है. इससे साफ स्पष्ट होता है कि अब भी कुश्ती के प्रति युवाओं में कितनी रूचि है. उन्होंने राजनीति के शब्दों पर परहेज कर केवल कुश्ती के संबंध में लोगों को जानकारी दिया. उन्होंने कहा कि जिसका शरीर मजबूत होता है, उसका दिमाग भी मजबूत होता है.
फाइनल मैच में डुमरा ने परिहार को पराजित कर वेजेता कप पर कब्जा जमाया. संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार गोप ने बताया कि कुल 12 प्रखंडों से 110 कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया. डुमरा के विजेता विजय कुमार व परिहार के उप विजेता गुंजन को कप प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व मंत्री शाहीद अली खां, पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार यादव, मुखिया नवेंदु किशोर सिंह, सचिव सतीश कुमार, राजेश सुमन व अजय पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन