नशे में धुत सौतेले पिता ने बच्ची को पटक कर मार डाला, आरोपित की लोगों ने की पिटाई, गिरफ्तार

Published at :07 May 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत सौतेले पिता ने बच्ची को पटक कर मार डाला, आरोपित की लोगों ने की पिटाई, गिरफ्तार

आरा : बिहार के आरा में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहसर टोली में शुक्रवार की देर रात नशे में धुत सौतेले पिता ने दो वर्ष की बेटी को पटक कर मार डाला. बच्ची की मां के चिल्लाने की आवाज सुन कर मुहल्लावासी जुट गये और नशेड़ी पिता को पकड़ कर पिटाई कर दी. सूचना […]

विज्ञापन

आरा : बिहार के आरा में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहसर टोली में शुक्रवार की देर रात नशे में धुत सौतेले पिता ने दो वर्ष की बेटी को पटक कर मार डाला. बच्ची की मां के चिल्लाने की आवाज सुन कर मुहल्लावासी जुट गये और नशेड़ी पिता को पकड़ कर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची नवादा थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बच्ची की मां संजू देवी के बयान पर पिता संतोष राम पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की पिपरा ढाका की संजू देवी की शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हरिदया गांव में मुन्ना कुमार के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी. 20 दिन पहले मुन्ना ने संजू को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पहले पति से संजू को एक पुत्री दो वर्षीया शायरा है. घर से निकलने के बाद संजू किसी तरह आरा स्टेशन पहुंची. वहां उसकी मुलाकात अनाइठ के मुसहर टोली निवासी अरविंद से हुई.

अरविंद महिला को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और 10 दिन पहले अपने भाई संतोष की शादी उससे करा दी. शुक्रवार की देर रात नशे में धुत संतोष ने शायरा को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने आरोपित संतोष को गिरफ्तार कर लिया है. जख्मी संतोष का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन