नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या

Published at :07 May 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या

पैक्स अध्यक्ष के पुत्र पर दुष्कर्म का प्रयास करने का संदेह आरा/चरपोखरी : चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदरपुर गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद उसकी गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को […]

विज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष के पुत्र पर दुष्कर्म का प्रयास करने का संदेह

आरा/चरपोखरी : चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदरपुर गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद उसकी गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. विरोध करने पर उसकी गरदन में कैंची गोद कर हत्या कर दी गयी. यह घटना उस वक्त घटी जब नाबालिग अपने घर में अकेली थी, तभी घटना को अंजाम दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर पैक्स अध्यक्ष शिवजी सिंह के पुत्र आजाद सिंह उर्फ छगुंरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि हिरासत में लिया गया युवक नशे में धुत है. इस संबंध में चरपोखरी थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला का स्पष्ट हो पायेगा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं.
जबकि हिरासत में लिया गया युवक नशे में धुत है. होश में आने के बाद ही पूछताछ की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन