आम तोड़ने के विवाद में चलीं तलवारें, तीन जख्मी

आरा : शाहपुर थाना क्षेत्र के टिकठी गांव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर तलवार बाजी हुई. इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग मारपीट व तलवार लगने से जख्मी हो गये. जख्मियों को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के […]
आरा : शाहपुर थाना क्षेत्र के टिकठी गांव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर तलवार बाजी हुई. इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग मारपीट व तलवार लगने से जख्मी हो गये. जख्मियों को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष के जहीर खान,
कबीर खान तथा नासिर खान बताये जाते हैं. बताया जा रहा है कि टिकठी गांव में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ. उसके बाद दोनों पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई, जिसमें तलवार लगने से एक पक्ष के लोग घायल हो गये. जख्मियों के बयान पर शाहपुर थाने में चार लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि जख्मियों का इलाज आरा में चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










