ट्रक व कार की टक्कर में तीन जख्मी

Published at :01 May 2017 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व कार की टक्कर में तीन जख्मी

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे चिकित्सक आरा : जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव के समीप कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें कार पर सवार एक चिकित्सक समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया […]

विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे चिकित्सक

आरा : जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव के समीप कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें कार पर सवार एक चिकित्सक समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गये. इस घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला. हालांकि मौके पर पहुंची चरपोखरी थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार घायलों में रोहतास जिले के सासाराम महावीर स्थान निवासी डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरपी सिंह तथा उनकी पुत्री प्रीति वर्मा और चालक नोखा थाना क्षेत्र के तिलई गांव निवासी दशरथ शामिल हैं. घायल चिकित्सक आरपी सिंह रोहतास जिले के मेडिकल एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी हैं. इस घटना में तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीनों डॉक्टर और उनकी पुत्री चालक के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से सासाराम से पटना जा रहे थे. डॉक्टर के एक मित्र के लड़के का पटना के पाटलिपुत्रा में रिसेप्शन था. उसी में शामिल होने जा रहे थे, तभी मलौर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे उसमें सवार डॉक्टर सहित तीन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
दोस्त के लड़के की शादी में जा रहे थे, रास्ते में हो गये हादसे के शिकार : सासाराम के गौरक्षणी में डॉ राजेंद्र सिंह प्रैक्टिक्स करते है. इनके एक मित्र बिक्रमगंज निवासी कमलेश सिंह के लड़के कंचन कुमार का रविवार को पटना के पाटलिपुत्रा में रिसेप्शन है. उसी में शामिल होने के लिए डॉ आरपी सिंह अपनी पुत्री प्रीति के साथ पटना जा रहे थे. इसी बीच मलौर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये. घटना के बाद जख्मी हालत में पहुंचे तीनों लोगों का आरा सदर अस्पताल में इलाज किया गया. डॉक्टर की जेब से मिले एक नंबर के आधार पर उनके परिजनों को सूचना मोबाइल से दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन