दो शराब तस्कर व दो नशेड़ी गये जेल

तरारी/जगदीशपुर : पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान तरारी में दो शराब तस्कर पकड़े गये, तो जगदीशपुर में दो नशेड़ी गिरफ्तार किये गये. तरारी थानाध्यक्ष शशिकांत के नेतृत्व में बाजार में छापेमारी की गयी. इस दौरान दो शराब तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया. दोनों के पास से देशी शराब […]
तरारी/जगदीशपुर : पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान तरारी में दो शराब तस्कर पकड़े गये, तो जगदीशपुर में दो नशेड़ी गिरफ्तार किये गये. तरारी थानाध्यक्ष शशिकांत के नेतृत्व में बाजार में छापेमारी की गयी. इस दौरान दो शराब तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया. दोनों के पास से देशी शराब भी बरामद हुई है.
पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार धंधेबाज सैदनपुर के प्रमोद कुमार सिंह व धनगावां के संजय मेहता बताये जा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ जगदीशपुर में वाहन चेकिंग के दौरान धनगाई थाने की पुलिस ने दो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बक्सर जिले के केसठ निवासी मनोज सिंह तथा शिवपुर निवासी कमलेश सिंह नशे की हालत में पकड़े गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










