टेंपो पलटने से दंपती और मैट्रिक का परीक्षार्थी जख्मी

Published at :04 Mar 2017 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से दंपती और मैट्रिक का परीक्षार्थी जख्मी

आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को दंपती सहित एक मैट्रिक का परीक्षार्थी भी जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर और ब्रह्मपुर के बीच शिवजी के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दंपती टेंपो पलटने से जख्मी हो गये. जख्मी आरा के […]

विज्ञापन

आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को दंपती सहित एक मैट्रिक का परीक्षार्थी भी जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर और ब्रह्मपुर के बीच शिवजी के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दंपती टेंपो पलटने से जख्मी हो गये. जख्मी आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर निवासी ब्रजेश सिंह तथा उनकी पत्नी बबली देवी बतायी है.

इनके साथ-साथ टेंपो में सवार अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आयी हैं. जिनका इलाज शाहपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग ब्रह्मपुर मंदिर से दर्शन कर बिहिया महथिन माई के मंदिर आ रहे थे. इसी क्रम में शाहपुर के समीप हादसे के शिकार हो गये. वहीं नवादा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप परीक्षा देकर लौट रहे टेंपो पर सवार आधा दर्जन परीक्षार्थी टेंपो पलटने से जख्मी हो गये. जिसमें गंभीर रूप से जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा निवासी रामजी सिंह के पुत्र सोनू सिंह बताया जाता है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.जबकि अन्य परीक्षार्थियों को मामूली चोटें आयी हैं, जन्हिें अलग-अलग प्राइवेट नसिंग में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन