सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, सड़क जाम

Published at :03 Mar 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, सड़क जाम

दुखद. नगर थाने के धरहरा के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने मारा धक्का आरा-पटना हाइवे को लगभग दो घंटे तक लोगों ने जाम रखा मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर उग्र लोगों ने जाम समाप्त किया आरा : नगर थाने के धरहरा के समीप गुरुवार को अनियंत्रित बोलेरो ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया, […]

विज्ञापन

दुखद. नगर थाने के धरहरा के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने मारा धक्का

आरा-पटना हाइवे को लगभग दो घंटे तक लोगों ने जाम रखा
मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर उग्र लोगों ने जाम समाप्त किया
आरा : नगर थाने के धरहरा के समीप गुरुवार को अनियंत्रित बोलेरो ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका मोतिसरा देवी बतायी जा रही है, जो नगर थाने के धनुपरा गांव निवासी स्व सखीचंद्र यादव की पत्नी है. घटना से नाराज लोगों ने धरहरा के समीप सड़क जाम कर जम कर हंगामा किया.
आरा-पटना हाइवे को लगभग दो घंटे तक लोगों ने जाम रखा. इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. बाद में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया. पहले तो लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. धरहरा मोड़ पर ब्रेकर और मुआवजे की मांग पर लोग अड़े हुए थे. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम वृद्ध महिला सड़क के किनारे से अपने घर जा रही थी. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने महिला को रौंद दिया. घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसे स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद लोग शव लेकर धरहरा पहुंच गये और सड़क जाम कर हंगामा मचाने लगे. बाद में मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
आरा-पटना हाइवे को जाम कर आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
लौट गये केंद्रीय मंत्री
जाम के कारण केंद्रीय कानून व दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद को वापस लौटना पड़ा. उनका आरा में शाम 5:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधान परिषद चुनाव को लेकर बैठक थी. इसी में शामिल होने के लिए आरा आ रहे थे. धनुपरा पहुंचने से पहले ही धरहरा में लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. पुलिस प्रशासन को केंद्रीय मंत्री के फंसे होने की सूचना मिली, लेकिन स्थिति को देख कार्रवाई नहीं हुई और मंत्री को पटना लौटना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन