गाड़ी के चकमे से गिरे दो बाइक सवार, एक मरा

Published at :02 Mar 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
गाड़ी के चकमे से गिरे दो बाइक सवार, एक मरा

आरा : आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर गड़हनी थाने के बगवा लाइन होटल के समीप अज्ञात वाहन के चकमे से दो बाइक सवार नहर में गिर गये, जिसमें से एक की मौत हो गयी. दूसरा युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. हाइवे पर […]

विज्ञापन

आरा : आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर गड़हनी थाने के बगवा लाइन होटल के समीप अज्ञात वाहन के चकमे से दो बाइक सवार नहर में गिर गये, जिसमें से एक की मौत हो गयी. दूसरा युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. हाइवे पर हुई घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था. मृतक पीरो थाने के रसौली गांव निवासी ददन सिंह का पुत्र सुशील सिंह बताया जा रहा है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार, मृतक अपने चचेरे भाई के साथ आरा से अपने गांव लौट रहा था. इसी क्रम में बगवा लाइन होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने चकमा दे दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी. हादसे में दोनों भाई जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल लाया जा रहा था. इसी क्रम में सुशील की मौत हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल भरत सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह को इलाज के लिए भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन