सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी

Published at :02 Mar 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी

आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, नवादा थाने के करमन टोला निवासी रवि कुमार तथा निखिल कुमार, मुफस्सिल थाने के पिपरहिया गांव निवासी नीरज कुमार, पीरो थाने के पीरो गांव निवासी उमेश कुमार, राजू कुमार व अविनाश गुप्ता जख्मी हो […]

विज्ञापन

आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, नवादा थाने के करमन टोला निवासी रवि कुमार तथा निखिल कुमार, मुफस्सिल थाने के पिपरहिया गांव निवासी नीरज कुमार, पीरो थाने के पीरो गांव निवासी उमेश कुमार, राजू कुमार व अविनाश गुप्ता जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

आरा आ रहा था वृद्ध, तो ऑटो ने मार दी टक्कर
उदवंतनगर के चकरदह के समीप हुए हादसे में मृत वृद्ध भुअर राय संदेश थाने के जमुआंव गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. मृतक साइकिल से आरा किसी काम के सिलसिले में आ रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने वृद्ध की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद रास्ते से गुजर रहे कुछ युवकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. सूचना पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे और बगैर पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर चले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन