दो युवकों की मौत से बचरी गांव में पसरा मातम

Published at :26 Feb 2017 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
दो युवकों की मौत से बचरी गांव में पसरा मातम

पीरो : शुक्रवार की देर शाम रोहतास जिला अंतर्गत बिक्रमगंज में घटित एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पीरो प्रखंड के बचरी गांव के रहनेवाले गजाधर राय के पुत्र संदीप कुमार तथा कन्हैया राय के पुत्र राजीव कुमार नामक दो युवाओं की मौत से उनके परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया […]

विज्ञापन

पीरो : शुक्रवार की देर शाम रोहतास जिला अंतर्गत बिक्रमगंज में घटित एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पीरो प्रखंड के बचरी गांव के रहनेवाले गजाधर राय के पुत्र संदीप कुमार तथा कन्हैया राय के पुत्र राजीव कुमार नामक दो युवाओं की मौत से उनके परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया है़ शनिवार की दोपहर जब दोनों युवकों का शव बचरी गांव स्थित उनके घर लाया गया, तो उनके परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया़ शुक्रवार की शाम दोनों मृत युवकों का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया़

जानकारी के अनुसार संदीप और राजीव शुक्रवार की शाम बाइक किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे़ इसी क्रम में बिक्रमगंज के समीप मुख्य सड़क पर सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया़ इस कारण दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ इधर दोनों युवकों के मौत की खबर मिलते ही बचरी गांव में कोहराम मच गया़ बताया जाता है कि संदीप और राजीव दोनों अपने भाइयों में सबसे छोटे और इंटर के छात्र थे़ दोनों से उनके परिवार को काफी उम्मीद थी लेकिन शुक्रवार की देर शाम घटित इस दुखद घटना ने एक साथ दोनों परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन