दवाओं के रख-रखाव की मिली जानकारी

Published at :22 Feb 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
दवाओं के रख-रखाव की मिली जानकारी

सासाराम सदर : सदर अस्पताल स्थित डीपीएम कार्यालय में में मंगलवार को स्टोरकीपर केमिस्ट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डाॅ नवल प्रसाद सिन्हा ने किया. सीएस ने कहा कि स्टोर कीपर को अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से निभानी चाहिए, जिससे कोई समस्या उत्पन्न न हो सके. वहीं, पटना से आये […]

विज्ञापन

सासाराम सदर : सदर अस्पताल स्थित डीपीएम कार्यालय में में मंगलवार को स्टोरकीपर केमिस्ट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डाॅ नवल प्रसाद सिन्हा ने किया. सीएस ने कहा कि स्टोर कीपर को अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से निभानी चाहिए, जिससे कोई समस्या उत्पन्न न हो सके. वहीं, पटना से आये ट्रेनर प्रदीप मिश्रा व जिला प्रबंधक दिलीप सिंह ने दवा के रख रखाव, एक्सपाइरी पर सतर्कता पूर्वक नजर रखने की कई बिंदुओं पर जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि दवा की रखाव के लिए स्टोर किया जो हमेशा गंभीर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को व्यक्तियों के लिए अहम पड़ाव होता है जो भगवान का दूसरा रूप का दर्जा दिया जाता है. जिसमें चिकित्सक सहित दवा की उपलब्धि का अहम रोल होता है. इस दवा की रख-रखाव स्वास्थ्य कर्मियों को बहुत ध्यान पूर्वक रखना चाहिए प्रशिक्षण में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ केएन तिवारी, डाॅ बीके पुष्कर, डीपीएम संजय मधुकर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन