पिकअप वैन से शराब बरामद

Published at :22 Feb 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन से शराब बरामद

कार्रवाई. शराब के धंधेबाजों की पहचान करने में जुटी पुलिस टीम में शामिल अधिकारी होंगे पुरस्कृत डेहरी सदर : नगर थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित बगीचा रेस्टूरेंट के समीप से बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन का पीछा कर एक शराब की बड़ी खेप बरामद किया. पुलिस ने जब्त […]

विज्ञापन

कार्रवाई. शराब के धंधेबाजों की पहचान करने में जुटी पुलिस

टीम में शामिल अधिकारी होंगे पुरस्कृत
डेहरी सदर : नगर थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित बगीचा रेस्टूरेंट के समीप से बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन का पीछा कर एक शराब की बड़ी खेप बरामद किया. पुलिस ने जब्त पिकअप वैन में छिपा कर रखे लगभग 10 हजार पाउच देशी शराब व 444 बोतल अंगरेजी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया. पुलिस इस धंधे में शामिल धंधेबाजों की पहचान करने में जुट गयी है. पुलिस जब्त शराब का मूल्य 10 लाख रुपये की लगायी है.
नगर थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा खेप जा रहा है. इसे पकड़ने के लिए नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में दो टीमें बनायी गयी थी. एक टीम फोरलेन के सोन ब्रिज व दूसरी टीम सुअरा मोड़ के पास थी. सोन ब्रिज के पास खड़ी टीम ने गाड़ी संख्या यूपी 62 टी 4792 पिकअप वैन को रोकवाया. पुलिस को देखते ही चालक पिकअप वैन तेज गति से ले कर भाग गया. फोरलेन पर सुअरा मोड़ के पास खड़ी टीम को अलर्ट किया गया. जिसे पीछा कर बगीचा रेस्टूरेंट समीप पकड़ लिया गया. पिकअप वैन से बोरे के नीचे छीपा कर प्लास्टि के बोरे में रखे लगभग 10 हजार पाउच देशी व रॉयल स्टेज 750 एमएल का तीस पीस, 375 एमएल का 120 पीस, इम्पीरियल ब्लू 180 एमएल का 228 पीस शराब के साथ चालक पलामू जिले के नाग बाजार थाना क्षेत्र का बसना निवासी जितेंद्र महतो को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि चालक माल कहां से किसके द्वारा व कहां ले कर जा रहा था गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है. इन्होंने बताया कि इस टीम में थानाध्यक्ष, एसआइ महेंद्र राम, मोहम्मद कमाल अंसारी आदि शामिल थे. टीम के अधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन