शराब तस्करों के खिलाफ चलाएं अभियान

Published at :21 Feb 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करों के खिलाफ चलाएं अभियान

आरा : आइजी ने शराब के खिलाफ अभियान चलाने का भोजपुर-बक्सर के पुलिस कप्तानों को टास्क सौंपा है. शराब के कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी कर पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून को सफल बनाने का निर्देश आइजी नैयर हसनैन खान ने दी है. सोमवार को आरा पहुंचे आइजी ने शाहाबाद रेंज के डीआइजी ए रहमान […]

विज्ञापन

आरा : आइजी ने शराब के खिलाफ अभियान चलाने का भोजपुर-बक्सर के पुलिस कप्तानों को टास्क सौंपा है. शराब के कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी कर पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून को सफल बनाने का निर्देश आइजी नैयर हसनैन खान ने दी है. सोमवार को आरा पहुंचे आइजी ने शाहाबाद रेंज के डीआइजी ए रहमान के साथ भोजपुर के पुलिस कप्तान छत्रनील सिंह और बक्सर एसपी उपेंद्र शर्मा के साथ बैठक की. आरा पहुंचे आइजी को पहले गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी.

बैठक के दौरान एसपी ने विधि व्यवस्था के साथ शराब की तस्करी और चर्च व कब्रिस्तान की जमीन को लेकर भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी. आइजी ने कहा कि होली के मद्दे नजर विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने की जरूरत है. होली के दौरान शराब के धंधेबाज सक्रिय होंगे.

इसको देखते हुए अभी से ही शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा. आइजी ने चर्च की जमीन का भी जाकर जायजा लिया और बीएमपी के कार्यकलापों की भी जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन