रात को कमरे में अकेले सो रही थी छात्रा, ममेरे भाइयों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम

Published at :20 Feb 2017 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
रात को कमरे में अकेले सो रही थी छात्रा, ममेरे भाइयों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आयी है. घटना के सामने आने के बाद जहां गांव के लोगों में आक्रोश है वहीं लोग रिश्ते के गिरते स्तर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. मामला जिले के उदवंतनगर थाना के मोहम्मदपुर गांव का […]

विज्ञापन

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आयी है. घटना के सामने आने के बाद जहां गांव के लोगों में आक्रोश है वहीं लोग रिश्ते के गिरते स्तर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. मामला जिले के उदवंतनगर थाना के मोहम्मदपुर गांव का है जहां मैट्रिक की परीक्षा देने आयी एक छात्रा के साथ उसके ही ममेरे भाइयों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक हालांकि एक आरोपी को छात्रा के भाई ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, लेकिन दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक छात्रा मैट्रिक का परीक्षा देने आयी हुई है. वह अपने कमरे में अकेले सोई हुई थी. उसी वक्त मौके का फायदा उठाकर रात में दोनों आरोपी युवक जो रिश्ते में छात्रा के ममेरे भाई लगते हैं, उन्होंने जबरना छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब छात्रा के भाई को इस बात का पता चला तो उसने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया वहीं दूसरा भाग गया. पीड़ित छात्रा को सदर अस्पताल में जांच के लिये लाया गया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपियों के नाम सुधीर और पंकज हैं और वे सहार थाना के बड़की खड़ाव गांव के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन