दुकान से पंखा चुरा कर भाग रहे चोर को पीटा

Published at :19 Feb 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान से पंखा चुरा कर भाग रहे चोर को पीटा

आरा : दुकान से पंखा चुरा कर भाग रहा चोर शनिवार की देर शाम लोगों के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पिटायी करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. लोगों ने चोर की इस कदर पिटायी किया की उसके बदन पर से कपड़े भी उतार लिये गये. […]

विज्ञापन

आरा : दुकान से पंखा चुरा कर भाग रहा चोर शनिवार की देर शाम लोगों के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पिटायी करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. लोगों ने चोर की इस कदर पिटायी किया की उसके बदन पर से कपड़े भी उतार लिये गये. घटना नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी डॉ ईशा के समीप की है. पुलिस चोर को थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार चोर सरपोखरी थाना क्षेत्र के कमसमरिया गांव का ऋषि कुमार बताया जाता है.

पकड़ी स्थित डॉ ईशा के समीप वैष्णवी इलेक्ट्रॉनिक्स में एक व्यक्ति पहुंचा और पंखा का दाम पूछने लगा. उस वक्त दुकान के मालिक पूजा कर रहे थे. इसी बीच चोर पंखा उठाकर वहां से निकल गया. दुकान मालिक की नजर जैसे ही पड़ी उसने हल्ला मचाया. इसके बाद लोगों ने दौड़ कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद तो चोर की लोगों ने जमकर पिटायी कर दी. दुकान मालिक के अनुसार लगभग एक माह पहले भी पकड़े गये चोर ने पूजा करने के दौरान ही दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उस समय चोर लगभग 15 एलइडी लाइट दुकान से चुरा कर भागने में सफल हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन