हथकड़ी समेत बंदी भागा दुस्साहस. हाजत की खिड़की तोड़ हुआ फरार

Published at :18 Feb 2017 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
हथकड़ी समेत बंदी भागा दुस्साहस. हाजत की खिड़की तोड़ हुआ फरार

बाइक चोरी के आरोप में नगर थाने में था बंद आरा : राज खोलने से पहले ही थाने से हथकड़ी के साथ बाइक चोर गिरोह का सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. नगर थाने के कमरे से बाइक चोर शुक्रवार की अहले सुबह खिड़की तोड़ कर फरार हो गया. गुरुवार की देर रात […]

विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में नगर थाने में था बंद

आरा : राज खोलने से पहले ही थाने से हथकड़ी के साथ बाइक चोर गिरोह का सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. नगर थाने के कमरे से बाइक चोर शुक्रवार की अहले सुबह खिड़की तोड़ कर फरार हो गया. गुरुवार की देर रात रमना मैदान के समीप स्थित लिबर्टी शो रूम के पास से बाइक चोरी के मामले में युवक की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गयी थी. बंदी के भागने की भनक थाने के कर्मियों को लगी, तो हड़कंप मच गया. इसके बाद तो नगर थाने के पुलिस पदाधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे. फरार बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जाने लगी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
जानकारी के अनुसार, नवादा थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात लगभग ग्यारह बजे लिबर्टी शो रूम के पास से चंदवा के रहने वाले प्रणव विशाल नामक एक युवक को हिरासत में लिया. पूछताछ करने के बाद बाइक चोरी के मामले को लेकर नवादा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार विशाल को नगर थाने को सुपुर्द कर दिया. नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को रात में थाने में लेकर आयी और उसे एक कमरे में बंद कर चैन की नींद सो गयी. सुबह में जब पुलिस कर्मियों ने देखा, तो विशाल कमरे से गायब था और खिड़की का शीशा टूटा हुआ था. इसके बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया. इसकी जानकारी पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को मिली, तो नगर थाने के पुलिस अफसरों को जम कर फटकार भी लगी.
तीन बाइकों की चोरी में थी विशाल की तलाश : शहर में एक सप्ताह में हुई दो बाइकों की चोरी के मामले में प्रणव विशाल की तलाश पुलिस को थी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड स्थित वीर कॉम्प्लेक्स के सामने से धीरज सिन्हा की बाइक गायब हुई थी. इसके बाद सिविल कोर्ट के बाहर खड़ी जगदीशपुर के हीरालाल की बाइक बुधवार को और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक तिवारी की बाइक करमन टोला सत्यनारायण भवन के सामने से गायब हो गयी थी. एक सप्ताह में तीन-तीन बाइकों की चोरी कर चोर गिरोह ने पुलिस को चुनौती दे दी थी.
गिरफ्तारी के लिए चंदवा में की गयी छापेमारी
फरार विशाल की गिरफ्तारी के लिए नगर व नवादा थाने की पुलिस ने चंदवा सहित कई इलाकों में छापेमारी की. पुलिस चंदवा स्थित कृष्णपुरी मुहल्ले में विशाल के घर भी पहुंची और उसके परिजनों से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस को उसके बारे में कोई सुराग हासिल नहीं हो पाया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टोह में लगी हुई है.
सीसीटीवी फुटेज से हुई थी पहचान
सूत्रों के अनुसार वीर कॉम्प्लेक्स के समीप से 10 फरवरी को धीरज सिन्हा की बाइक चोरी करने के दौरान बाइक चोर की तसवीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही चंदवा के प्रणव विशाल की पहचान होने की बात बतायी जा रही है. इसके बाद से ही पुलिस उसकी टोह में लगी हुई थी. गुरुवार की रात उसकी गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस को काफी राहत मिली थी, लेकिन हाजत से फरार होने के बाद डबल टेंशन हो गया. अब फिर से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन