ओडी अफसर सस्पेंड प्रभारी थानाध्यक्ष से जवाब-तलब

आरा : पुलिस को चकमा देकर बंदी के फरार होने पर एसपी छत्रनील सिंह ने नगर थाने के ऑफिसर ऑन ड्यूटी शत्रुघ्न प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है. घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान भीम सिंह को भी हटा दिया है. वहीं, नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष से जवाब-तलब भी किया है. एसपी […]
आरा : पुलिस को चकमा देकर बंदी के फरार होने पर एसपी छत्रनील सिंह ने नगर थाने के ऑफिसर ऑन ड्यूटी शत्रुघ्न प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है. घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान भीम सिंह को भी हटा दिया है. वहीं, नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष से जवाब-तलब भी किया है. एसपी की कार्रवाई से नगर थाने के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने सदर एसडीपीओ संजय कुमार को मामले की जांच का निर्देश दिया था. जांच कर एसडीपीओ द्वारा रिपोर्ट सौंपी गयी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. ओडी अफसर और होम गार्ड के जवान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसपी ने नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मुन्नू प्रसाद से जवाब-तलब किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










