चौथे दिन 314 बकायेदारों का कटा विद्युत कनेक्शन

Published at :17 Feb 2017 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
चौथे दिन 314 बकायेदारों का कटा विद्युत कनेक्शन

आरा : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली के बकाये बिल को लेकर अपनाये गये कड़े रूख के बाद हड़कंप मच गया है. विभाग के अभियान को देखते हुए कई बकायेदारों ने बिजली बिल जमा करना शुरू कर दिया है. गुरुवार को विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा चार लाख की राशि विभाग में जमा करायी गयी. […]

विज्ञापन

आरा : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली के बकाये बिल को लेकर अपनाये गये कड़े रूख के बाद हड़कंप मच गया है. विभाग के अभियान को देखते हुए कई बकायेदारों ने बिजली बिल जमा करना शुरू कर दिया है. गुरुवार को विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा चार लाख की राशि विभाग में जमा करायी गयी.

दूसरी तरफ कंपनी के अधिकारियों द्वारा बिजली बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा. विद्युत कार्यपालक अभियंता संजय कुमार भैरो ने बताया कि गुरुवार को आरा नगर में 89 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये हैं. वहीं, जगदीशपुर अनुमंडल के 42 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये. आरा ग्रामीण क्षेत्र में 104 उपभोक्ताओं तथा पीरो अनुमंडल के 79 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गये हैं. कनेक्शन काटे गये उपभोक्ताओं के पास कंपनी के 40 लाख रुपये बकाया हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन