संतों का लगेगा जमावड़ा होगा प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ

Published at :17 Feb 2017 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
संतों का लगेगा जमावड़ा होगा प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ

आरा : बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर स्थित भव्य मां काली मंदिर में बखोरापुर महोत्सव 19 से 26 फरवरी तक मनाया जायेगा. इसके लिए ट्रस्ट द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. मौके पर प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ होगा, जिसमें भगवान शंकर, पार्वती, विष्णु, गणेश, शनिदेव, संत तुलसी व राम, लक्ष्मण सहित 12 देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित होगी. […]

विज्ञापन

आरा : बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर स्थित भव्य मां काली मंदिर में बखोरापुर महोत्सव 19 से 26 फरवरी तक मनाया जायेगा. इसके लिए ट्रस्ट द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. मौके पर प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ होगा, जिसमें भगवान शंकर, पार्वती, विष्णु, गणेश, शनिदेव, संत तुलसी व राम, लक्ष्मण सहित 12 देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित होगी.

चेन्नई व कोलकाता के कारीगरों द्वारा प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा मंदिर परिसर की सफाई हो रही है. आठ दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित होंगे. 19 फरवरी को कलशयात्रा से शुरुआत होगी. 26 फरवरी को भोजपुर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल व मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि पहली बार इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

महोत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बताया कि कलशयात्रा सुबह आठ बजे मंदिर परिसर से निकल कर गाजे-बाजे के साथ गंगा घाट पहुंचेगी, जहां जलभरी होगी. 20 फरवरी को पंचांग पूजन, 22 फरवरी को नगर परिक्रमा होगा. इसके अलावा 19 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन वृंदावन की मंडली द्वारा रासलीला प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं, 26 फरवरी को दो गोला कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ नारायण तिवारी, रविशंकर सिंह, धर्मदेव सिंह, कंचन, जितेंद्र सिंह, जगदीश आदि लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन