दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

आरा : नगर थाना क्षेत्र के आरा- पैगा रोड में गाय के गोबर पर पैर पड़ने के बाद दो पक्षों में मामला इतना हिंसक हुआ कि पहले तो मारपीट हुई और इसके बाद दूसरे पक्ष के पिटाये युवक ने अपने गांव पर फोन कर परिजनों को बुलाया इसके बाद दनादन घर पर फायरिंग शुरू कर […]
आरा : नगर थाना क्षेत्र के आरा- पैगा रोड में गाय के गोबर पर पैर पड़ने के बाद दो पक्षों में मामला इतना हिंसक हुआ कि पहले तो मारपीट हुई और इसके बाद दूसरे पक्ष के पिटाये युवक ने अपने गांव पर फोन कर परिजनों को बुलाया इसके बाद दनादन घर पर फायरिंग शुरू कर दी. इसका परिणाम यह हुआ कि गृहस्वामी को घर में दुबकना पडा.
जब गोलियां खत्म हो गयीं और बाहर से आये युवक के समर्थन में लोगों ने खोखा बटोरना शुरू किया, तो गृहस्वामी ने हो हल्ला शुरू कर दिया. इसके बाद पडोस के गांव के लोग टूट पड़े और फायरिंग कर रहे लोगों को वहां से भागना पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुची और इस मामले में एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया. इस मामले में नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ के लिए बिट्टू एवं धरीक्षण सिंह को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










