बिहार रेजिमेंट ने शहीद को किया नमन

Published at :11 Feb 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार रेजिमेंट ने शहीद को किया नमन

शहीद जग प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर जवानों ने पुष्पांजलि कर दी सलामी पुण्यतिथि पर एक दर्जन सैन्य टुकड़ी पहुंची कोइलवर कोइलवर : प्रखंड की जलपुरा पंचायत के मठियापुर गांव के शहीद जग प्रसाद सिंह की 50वीं पुण्यतिथि पर बिहार रेजिमेंट के जेसीओ एस पाठक, बरूंगा लोहड़ा समेत एक दर्जन सैन्य टुकड़ी ने शहीद की […]

विज्ञापन
शहीद जग प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर जवानों ने पुष्पांजलि कर दी सलामी
पुण्यतिथि पर एक दर्जन सैन्य टुकड़ी पहुंची कोइलवर
कोइलवर : प्रखंड की जलपुरा पंचायत के मठियापुर गांव के शहीद जग प्रसाद सिंह की 50वीं पुण्यतिथि पर बिहार रेजिमेंट के जेसीओ एस पाठक, बरूंगा लोहड़ा समेत एक दर्जन सैन्य टुकड़ी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी. शहादत दिवस पर शहीद की पत्नी झुना कुंवर ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर गांव के लोगों के साथ परिजनों ने भी शहीद को याद किया. मौके पर लोगों ने उनकी शहादत पर प्रकाश डाला.
बता दें कि गांव में शहीद की पुण्यतिथि व जन्म दिवस को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाता है. मौके पर ग्रामीण दीपक, देवकुमार सिंह, अवध बिहारी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत शहीद की छोटी बहन विमला देवी, कमला देवी, पोता शशि भूषण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन