कुख्यात लंबू शर्मा की कोर्ट में हुई पेशी

Published at :11 Feb 2017 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
कुख्यात लंबू शर्मा की कोर्ट में हुई पेशी

आरा : सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कुख्यात लंबू शर्मा को पटना के बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी के लिए लाया गया. बम कांड में पेशी के दौरान कांड की आठवीं गवाह सिपाही डिंपल कुमारी ने कोर्ट में अपनी गवाही दी. प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश बीबी सिंह के […]

विज्ञापन

आरा : सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कुख्यात लंबू शर्मा को पटना के बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी के लिए लाया गया. बम कांड में पेशी के दौरान कांड की आठवीं गवाह सिपाही डिंपल कुमारी ने कोर्ट में अपनी गवाही दी. प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश बीबी सिंह के कोर्ट में गवाही की कार्रवाई हुई. कोर्ट में लंबू शर्मा के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी थी. लंबू शर्मा के साथ प्रमोद सिंह को पेशी के लिए लाया गया था. पटना पुलिस काफी गोपनीय ढंग से लंबू को लेकर आरा सिविल कोर्ट पहुंची और कोर्ट कार्य का निष्पादन करने के बाद कुछ देर में ही उसको लेकर निकल गयी. पटना पुलिस की टीम लंबू को विशेष कैदी वाहन से लेकर पहुंची हुई थी. कोर्ट संबंधी कार्य के दौरान पूरी सतर्कता बरती जा रही थी.

बता दें कि कोर्ट बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड लंबू शर्मा के खिलाफ आरा कोर्ट में कई मामले चल रहे हैं. कुछ दिन पूर्व लंबू शर्मा को जेल की सुरक्षा के लिहाज से पटना स्थित बेऊर जेल भेज दिया गया था. आरा सिविल कोर्ट में 23 जनवरी, 2015 में बम ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें बम लेकर आयी महिला समेत एक जवान की मौत हो गयी थी और दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन