पोल क्षतिग्रस्त होने से रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रक ने पोल में मार दी थी टक्कर आरा : नगर के पटेल बस पड़ाव के पास ट्रक के टकराने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. इससे मंगलवार की दस बजे रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है. पोल की मरम्मत के बाद बुधवार की शाम सात बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई. […]
विज्ञापन
ट्रक ने पोल में मार दी थी टक्कर
आरा : नगर के पटेल बस पड़ाव के पास ट्रक के टकराने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. इससे मंगलवार की दस बजे रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है. पोल की मरम्मत के बाद बुधवार की शाम सात बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई. पोल के क्षतिग्रस्त होने से फीडर नंबर एक व दो में बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस कारण दोनों फीडर के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि सोमवार को गोढ़ना रोड स्थित पावर सब स्टेशन में मरम्मत कार्य को लेकर सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बिजली बाधित थी. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई थी. वहीं मंगलवार रात से बुधवार शाम तक बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों को घरों में मोटर नहीं चलने से पानी की किल्लत से जूझना पड़ा. वहीं, बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण भी बंद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










