बगैर नक्शा पास कराये नहीं बनेंगी बड़ी इमारतें

Published at :09 Feb 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
बगैर नक्शा पास कराये नहीं बनेंगी बड़ी इमारतें

बन रही इमारतों का रोका जायेगा निर्माण कार्य अतिक्रमण करने वालों पर भी होगी कार्रवाई आरा : बगैर नक्शा पास कराये बहुमंजिली इमारतेंखड़ी कर रहे लोगों के सपनों पर पानी फिरने वाला है. बगैर नक्शा पास कराये जो भी इमारतें खड़ी हो रही हैं, उनका निर्माण रोका जायेगा. इस संबंध में निगम आयुक्त को आदेश […]

विज्ञापन

बन रही इमारतों का रोका जायेगा निर्माण कार्य

अतिक्रमण करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
आरा : बगैर नक्शा पास कराये बहुमंजिली इमारतेंखड़ी कर रहे लोगों के सपनों पर पानी फिरने वाला है. बगैर नक्शा पास कराये जो भी इमारतें खड़ी हो रही हैं, उनका निर्माण रोका जायेगा. इस संबंध में निगम आयुक्त को आदेश जारी किया गया है. डीएम ने निगम आयुक्त को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से बन रही इमारतों के निर्माण कार्य बंद कराने का निर्देश दिया है. डीएम ने नगर आयुक्त को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई ऐसी बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया जा रहा है, जिनके नक्शे की स्वीकृति आरा नगर निगम से प्राप्त नहीं हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए
नगर आयुक्त को निदेश दिया है कि सत्यता की जांच करते हुए अवैध रूप से निर्माणाधीन इमारतों पर विभागीय निदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए डीएम को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे. वहीं, सरकारी भूमि को अतिक्रमण कर अवैध इमारतों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण पर रोक लगाने का निदेश सीओ आरा सदर को दिया गया है.
ओवरलोडिंग में कोताही पर थानाध्यक्षों पर होगी कार्रवाई : ओवर लोडिंग की जांच में कोताही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर अब कार्रवाई होगी. सभी थानाध्यक्षों को ओवरलोडिंग की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का टास्क सौंपा गया है. इस कार्य की जांच के लिए एसडीओ, एसडीपीओ और जिला परिवहन पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है. इस संबंध में डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा आदेश निर्गत किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल लोडिंग एवं अन्य सवारी वाहनों पर ओवरलोडिंग की शिकायत प्राप्त हुई है तथा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में भी उपरोक्त शिकायतों को प्रत्यक्ष देखने को मिला है.
वाहनों की सघन जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन थानाध्यक्षों द्वारा दिये गये निदेश के अनुपालन में कोताही बरती जायेगी उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई का प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक को समर्पित किया जाये.
पंचायत सरकार भवनों की होगी जांच
भोजपुर जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में बने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की जांच करायी जायेगी. निर्माण कार्य में अनियमितता के मद्देनजर इस संबंध में फैसला लिया गया है. जिले के तीनों अनुमंडल के लिए अलग-अलग जांच टीम का गठन किया गया है. पंचायत सरकार भवनों का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से कराया गया है. डीएम ने उक्त पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्राक्कलन के अनुरूप कार्य कराये जाने की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया है.
आरा सदर अनुमंडल के लिए जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, नवदीप शुक्ला तथा उमेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल आरा को शामिल किया गया है. वहीं, पीरो अनुमंडल के लिए जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, पीरो, सुमन कुमार तथा प्रमेंद्र नाथ सिंह, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल पीरो
को शामिल किया गया है. जगदीशपुर अनुमंडल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर, बालमुकुंद प्रसाद तथा बबन सिंह, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, जगदीशपुर को शामिल किया गया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी नजर हुसैन को निदेश दिया गया है कि वे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को पंचायत सरकार भवनों के निर्माण से संबंधित आवश्यक कागजात एवं जानकारी उपलब्ध कराते हुए आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करेंगे. जांच कर कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन