नौकरी के लिए बीयर फैक्टरी के सामने ग्रामीणों का हंगामा

Published at :07 Feb 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी के लिए बीयर फैक्टरी के सामने ग्रामीणों का हंगामा

आरा/चरपोखरी : नौकरी के लिए ग्रामीणों ने बीयर फैक्टरी के गेट पर सोमवार को जम कर हंगामा मचाया. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा नारेबाजी की गयी. ग्रामीणों के हंगामे के कारण काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. हंगामे की सूचना पर चरपोखरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर वार्ता के बाद लोग […]

विज्ञापन

आरा/चरपोखरी : नौकरी के लिए ग्रामीणों ने बीयर फैक्टरी के गेट पर सोमवार को जम कर हंगामा मचाया. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा नारेबाजी की गयी. ग्रामीणों के हंगामे के कारण काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. हंगामे की सूचना पर चरपोखरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर वार्ता के बाद लोग माने और तब जाकर हंगामा थमा. बताया जा रहा है कि चरपोखरी थाने के देवड़ी गांव स्थित बीयर प्लांट पर देवड़ी गांव के सैकड़ों लोग नौकरी की मांग को लेकर पहुंच गये और हंगामा करने लगे. प्लांट के निर्माण के समय जमीन लेने पर नौकरी देने की कंपनी के अधिकारियों ने वादा किया था,

परंतु नौकरी देने में टालमटोल किया जा रहा था. इसी को लेकर भूस्वामियों ने कई बार कंपनी संचालक से मुलाकात कर नौकरी देने की मांग की, लेकिन नौकरी नहीं मिला. आक्रोशित ग्रामीण नौकरी की मांग को लेकर सोमवार को कंपनी के गेट पर पहुंच गये और कंपनी के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कंपनी कर्मियों ने स्थानीय पुलिस व प्रशासन को सूचना दी. सूचना मिलते ही चरपोखरी व गड़हनी थाने की पुलिस और पीरो इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच ग्रामीणों को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ.

ग्रामीणों ने की कंपनी के संचालक के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन
लोगों को शांत कराने में दो थानों की पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
26 में से 16 लोगों को ही दी गयी नौकरी
हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि बीयर फैक्टरी के निर्माण के समय संचालक ने 26 ग्रामीणों से नौकरी देने का एग्रीमेंट कर किसानों की जमीन ली थी, लेकिन कंपनी द्वारा 16 स्थानीय लोगों को नौकरी देने के बाद 10 लोगों को अब तक नौकरी नहीं दी गयी. फैक्टरी संचालक द्वारा किसानों के साथ धोखा किया गया है. जब तक नौकरी नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन