आरा में हाइ अलर्ट, स्टेशनों की बढ़ी सुरक्षा

आरा : बक्सर में ट्रैक पर बम फटने के बाद आरा में भी रेलवे स्टेशन परिसर में हाइ अलर्ट जारी कर दिया गया है. स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी और ट्रेनों में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है. ट्रैक पर बम फटने के बाद आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से पहुंचीं, जिसके […]
आरा : बक्सर में ट्रैक पर बम फटने के बाद आरा में भी रेलवे स्टेशन परिसर में हाइ अलर्ट जारी कर दिया गया है. स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी और ट्रेनों में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है. ट्रैक पर बम फटने के बाद आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से पहुंचीं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बम फटने के बाद अपर इंडिया ट्रेन आरा स्टेशन पर आयी थी और उसके बाद लगभग दो घंटे तक कोई भी ट्रेन नहीं आयी. इसकी वजह से डाउन लाइन में ट्रेनें बक्सर से पहले ही खड़ी रहीं. दो घंटे तक ट्रेनों के नहीं आने से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा हो गयी थी.
शाम के समय पटना की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. इस बीच आरा रेलवे स्टेशन के साथ पूर्वी और पश्चिमी गुमटी के आगे तक आरपीएफ के जवानों ने रेल ट्रैक पर गश्ती लगायी. घटना के बाद देर रात तक स्टेशन परिसर में आरपीएफ की टीम सक्रिय रही. ट्रेनों के आने पर बोगी में भी लोगों की तलाशी ली जा रही थी. इधर, बताया जा रहा है कि बक्सर में बम विस्फोट की घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी. वहीं, रेल मंत्री द्वारा भी इस मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










