ऑटो पलटने से दो जख्मी एक की हालत चिंताजनक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर के कौंरा गांव के समीप घटी घटना आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस कारण उस पर सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया. घटना गुरुवार की अहले सुबह की है. […]
विज्ञापन
जगदीशपुर के कौंरा गांव के समीप घटी घटना
आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस कारण उस पर सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया. घटना गुरुवार की अहले सुबह की है. जख्मी दौलतपुर निवासी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कौंरा गांव में बीती रात बरात आयी हुई थी. बरात में शामिल होने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव से 35 वर्षीय व्यक्ति स्व शत्रुघ्न सिंह के पुत्र विजय सिंह भी अपने एक दोस्त के साथ शामिल हुए. गुरुवार की अहले सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी.
बरातियों द्वारा इलाज के लिए ऑटो पर लाद कर जगदीशपुर रेफरल अस्पताल भेजा गया, तभी कौरा मठिया से थोड़ा आगे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना के दौरान विजय सिंह एवं मनोज सिंह बुरी तरह जख्मी हो गये. राहगीरों ने दोनों को जख्मी अवस्था में देखा और इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया. जख्मी विजय सिंह की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










