सीएम के स्वागत में सज रहा सखुआं

Published at :28 Jan 2017 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम के स्वागत में सज रहा सखुआं

निश्चय यात्रा. सुबह से देर रात तक अधिकारी लगा रहे जमावड़ा घर-घर लग रहा नल, बन रहा शौचालय नाली व गली को किया जा रहा चकाचक बिजली से रोशन हुआ गांव गांव में दिख रहा है उत्सवी नजारा डीएम व एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिया निर्देश उदवंतनगर : आगामी 30 जनवरी को प्रखंड […]

विज्ञापन

निश्चय यात्रा. सुबह से देर रात तक अधिकारी लगा रहे जमावड़ा

घर-घर लग रहा नल, बन रहा शौचालय
नाली व गली को किया जा रहा चकाचक
बिजली से रोशन हुआ गांव
गांव में दिख रहा है उत्सवी नजारा
डीएम व एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिया निर्देश
उदवंतनगर : आगामी 30 जनवरी को प्रखंड क्षेत्र के सखुआं गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है. सखुआं गांव में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रह रहा है. सुबह से लेकर देर रात तक सखुआं गांव अधिकारियों और लोगों से गुलजार रह रहा है. गांव में उत्सव सा नजारा दिख रहा है. मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है. डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव और पुलिस कप्तान छत्रनिल सिंह ने सखुआं गांव का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उपविकास आयुक्त इनायत खान तो गांव में कैंप ही कर रही हैं. पूरे दिन जिले के आला अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा. डीएम ने जहां अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाने का निर्देश दिया.
वहीं, एसपी ने विधि व्यवस्था व सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने मातहतों को आदेश जारी किया. अहले सुबह से ही डीडीसी इनायत खान खुद सखुआं में चल रहे कार्यों की माॅनीटरिंग करतीं देखी गयीं. बीडीओ तथा सीओ उदवंतनगर एवं पर्यवेक्षीय पदाधिकारी ब्लाॅक के कामकाज को छोड़ मुख्यमंत्री की अगवानी में जुटे हैं. पदाधिकारियों का खास फोकस सखुआं महादलित टोला है. महादलित टोला गांव के बाहर सड़क के किनारे बसा है. मुख्यमंत्री को खास तौर पर महादलित टोले में सात निश्चय के तहत हुए विकासात्मक कार्यों का अवलोकन कराना है. पिगशेड, घर-घर नल, पीसीसी, बिजली, घर-घर शौचालय, नाली व गली आदि योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है. बिजली के प्रत्येक पोल पर स्लोगन, शौचालय की रंगाई-पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. हर्बल पार्क भी चर्चा का विषय बना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन