वाहनों की टक्कर में तीन जख्मी, एक रेफर

आरा : बड़हरा थाने के आरा-बड़हरा मुख्य पथ पर बड़हरा के समीप शनिवार की अहले सुबह आरा की तरफ से जा रही कार व बड़हरा से आ रहे ऑटो में टक्कर हो गयी, जिससे ऑटो चाट में पलट गया और उस पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. इसमें चालक भी शामिल है. जख्मी लोगों […]
आरा : बड़हरा थाने के आरा-बड़हरा मुख्य पथ पर बड़हरा के समीप शनिवार की अहले सुबह आरा की तरफ से जा रही कार व बड़हरा से आ रहे ऑटो में टक्कर हो गयी, जिससे ऑटो चाट में पलट गया और उस पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. इसमें चालक भी शामिल है. जख्मी लोगों को सदर अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो को परिजन इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले गये,
जबकि तीसरे को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार होकर बड़हरा निवासी मड़ई राम के पुत्र शिवेश कुमार, विनय कुमार व सुधांशु शेखर ट्रेन पकड़ने आरा आ रहे थे. इसी बीच कार व ऑटो में टक्कर हो गयी, जिसमें शिवेश कुमार, विनय कुमार व सुधांशु शेखर घायल हो गये. इनमें से शिवेश कुमार को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










