प्रभारी मंत्री ने लोगों की हौसला अफजाई की

आरा : प्रभारी मंत्री विजय प्रकाश जब सर्किट हाउस से सड़क पर अपने लाव-लश्कर के साथ निकले तो लोगों में जोश भर गया. मंत्री जब लोगों के बीच पहुंचे तो इस कदर नारा गूंजा की चारों ओर बस शराब के विरोध के ही आवाजें सुनायी दे रही थी. मंत्री ने शृंखला में शामिल लोगों का […]
आरा : प्रभारी मंत्री विजय प्रकाश जब सर्किट हाउस से सड़क पर अपने लाव-लश्कर के साथ निकले तो लोगों में जोश भर गया. मंत्री जब लोगों के बीच पहुंचे तो इस कदर नारा गूंजा की चारों ओर बस शराब के विरोध के ही आवाजें सुनायी दे रही थी. मंत्री ने शृंखला में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाया और लोगों ने भी हाथ हिला कर मंत्री का अभिवादन किया. इस मौके पर मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि जिलावासियों ने अभियान में अद्वितीय भागीदारी निभायी है. कहा कि भोजपुर जिले के साथ आज संपूर्ण बिहार एक इतिहास रचने और विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










