मानव शृंखला निर्माण के लिए संगठनों ने झोंकी अपनी ताकत

आरा : मानव शृंखला निर्माण की सफलता को लेकर जिले के राजनीतिक दलों सहित कई सामाजिक व स्वैच्छिक संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसके लिए हर स्तर पर जोर-शोर से तैयारी चल रही है. कहीं पूर्वाभ्यास किया जा रहा है, तो कहीं बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है. आरा नगर के […]
आरा : मानव शृंखला निर्माण की सफलता को लेकर जिले के राजनीतिक दलों सहित कई सामाजिक व स्वैच्छिक संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसके लिए हर स्तर पर जोर-शोर से तैयारी चल रही है. कहीं पूर्वाभ्यास किया जा रहा है, तो कहीं बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है. आरा नगर के जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा वीर कुंवर सिंह मैदान से जन जारूकता पैदा करने के लिए बाइक रैली निकाली गयी. रैली को सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
रैली का नेतृत्व आरा सदर प्रखंड के पणन अधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने किया. यह रैली पूरे नगर के सभी मुख्य मार्ग से गुजरा. जदयू द्वारा जनजागरण मार्च का आयोजन नगर में किया गया. मार्च गांगी बस स्टैंड से शुरू होकर सब्जी गोला, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज, बड़ी मठिया होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचा. मार्च को अशोक कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. वहीं, जन जागरण मार्च का नेतृत्व चंद्रभानू गुप्त ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










