सामुदायिक भवन में छुपा कर रखा गया 15 किलो गांजा बरामद

Published at :14 Jan 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक भवन में छुपा कर रखा गया 15 किलो गांजा बरामद

आरा : कृष्णागढ़ थाने के मझौली गांव के सामुदायिक भवन में छुपा कर रखा गया 15 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया गया है. हालांकि गांजा की तस्करी करनेवाले पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाये हैं. धंधेबाजों की फिराक में पुलिस लगी हुई है. ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि सामुदायिक भवन के […]

विज्ञापन
आरा : कृष्णागढ़ थाने के मझौली गांव के सामुदायिक भवन में छुपा कर रखा गया 15 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया गया है. हालांकि गांजा की तस्करी करनेवाले पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाये हैं. धंधेबाजों की फिराक में पुलिस लगी हुई है. ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि सामुदायिक भवन के कैंपस में ताला बंद रहता है. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली की मझौली सामुदायिक भवन में छुपा कर गांजा रखा गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गांव में पहुंची और सामुदायिक भवन में छानबीन शुरू की. इस दौरान झोले में रखा हुआ गांजा बरामद किया गया.
15 किलो गांजा बरामद होने के बाद पुलिस भी काफी अचंभित थी. थानाध्यक्ष रामविलास ने बताया कि गांजा रखनेवाले की खाेज की जा रही है. सूत्रों का कहना था कि पुलिस शराब की सूचना पर वहां गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध कारोबार करनेवाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन