शराबबंदी में कोताही पर नपेंगे थानेदार

Published at :12 Jan 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी में कोताही पर नपेंगे थानेदार

क्राइम मीटिंग में पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी. क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान ने कई थानेदारों को लगायी फटकार एसपी ने कहा, हर हाल में शराबबंदी के खिलाफ चले अभियान आरा : शराब तस्करों के खिलाफ कोताही बरतने वाले थानेदारों को कुर्सी गंवानी पड़ेगी. शराबबंदी अभियान को लेकर पुलिस कप्तान ने जिले भर के थानेदारों […]

विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी.

क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान ने कई थानेदारों को लगायी फटकार
एसपी ने कहा, हर हाल में शराबबंदी के खिलाफ चले अभियान
आरा : शराब तस्करों के खिलाफ कोताही बरतने वाले थानेदारों को कुर्सी गंवानी पड़ेगी. शराबबंदी अभियान को लेकर पुलिस कप्तान ने जिले भर के थानेदारों और पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. बुधवार को कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान छत्रनील सिंह शराबबंदी कानून को लेकर काफी सख्त दिखे. एसपी ने इसको लेकर कई थानेदारों को जमकर फटकार भी लगायी. एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाये और इस पर अंकुश नहीं लगने पर कार्रवाई की जायेगी.
क्राइम मीटिंग में शराबबंदी का मुद्दा छाया रहा. वहीं शराबबंदी को लेकर 21 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला में भी सभी थानों को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने कहा कि सभी थाने मानव शृंखला के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे. मीटिंग में एएसपी अभियान मो साजिद, जगदीशपुर एसडीपीओ दया शंकर, सदर एसडीपीओ संजय कुमार, पीरो एसडीपीओ जेपी राय, नगर कोतवाल सत्येंद्र साही, नवादा इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्रीकांत, गड़हनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, चरपोखरी थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता, कोईलवर थानाध्यक्ष संजय कुमार, चौरी थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश , सिन्हा प्रभारी धनंजय कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
इलाके में गश्ती बढ़ाने व केसों का निष्पादन करने का दिया गया टास्क : क्राइम मीटिंग में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. इलाके में गश्ती बढ़ाने और केसों का निष्पादन करने का टास्क सौंपा गया. एसपी ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करने और वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. गुंडा रजिस्टर तैयार कर वांछित लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने को कहा गया. क्राइम मीटिंग में जिले से रिटायर्ड हुए दो दारोगा को एसपी ने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन