छापेमारी में नरसंहार के आरोपित समेत सात वारंटी गिरफ्तार

चरपोखरी/शाहपुर : समकालीन छापेमारी अभियान के तहत चरपोखरी से नरसंहार के आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें नगरी के नरसंहार के आरोपित अरविंद पांडेय को भी चरपोखरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके गड़हनी से उपेंद्र यादव तथा लालबाबू एवं धनौती से छोटन सिंह को धर दबोचा. शाहपुर व करनामेपुर थाने की […]
चरपोखरी/शाहपुर : समकालीन छापेमारी अभियान के तहत चरपोखरी से नरसंहार के आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें नगरी के नरसंहार के आरोपित अरविंद पांडेय को भी चरपोखरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके गड़हनी से उपेंद्र यादव तथा लालबाबू एवं धनौती से छोटन सिंह को धर दबोचा.
शाहपुर व करनामेपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर विभिन्न मामलों के तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया. शाहपुर थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि न्यायालय के स्थायी वारंटी शाहपुर निवासी नथुनी पांडेय व मारपीट की घटना के फरार वारंटी कुंडेश्वर गांव निवासी शंकर पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं करनामेपुर ओपी पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित सैंया डेरा गांव निवासी केदार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










