हादसे में बाइक पर सवार तीन जख्मी, दो पटना रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/अगिआंव : पवना थाने के भगवान गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. जख्मी तीनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. शुक्रवार की दोपहर भगवानपुर गांव की तरफ से आ रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही […]
विज्ञापन
आरा/अगिआंव : पवना थाने के भगवान गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. जख्मी तीनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. शुक्रवार की दोपहर भगवानपुर गांव की तरफ से आ रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही तीन की संख्या में रहे बाइक सवार को आमने-सामने की टक्कर मार दी.
इस घटना में 50 वर्षीय जयगोविंद सिंह का पुत्र शिव कुमार तथा किशुन सिंह का पुत्र पप्पू कुमार, कोरी पंचायत के सुंदरपुर निवासी के अलावा काकन डिहरा निवासी रामनाथ यादव का 30 वर्षीय पुत्र राजेश यादव जख्मी हो गया. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया है. इनमें से पप्पू तथा 50 वर्षीय शिव कुमार की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










