नया प्लेटफॉर्म व चौड़ा ओवरब्रिज शीघ्र

Published at :05 Jan 2017 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
नया प्लेटफॉर्म व चौड़ा ओवरब्रिज शीघ्र

आरा : रेलवे स्टेशन पर बिहारी मिल के तरफ नया प्लेटफॉर्म निर्माण, ट्रेनों के संधारण के लिए वासिंग पिट तथा मेंटनेंस लाइन के निर्माण की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दे दी है. इसके साथ ही सभी प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से कॉभर करने, पीने का शुद्ध पानी तथा पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था की भी स्वीकृति […]

विज्ञापन

आरा : रेलवे स्टेशन पर बिहारी मिल के तरफ नया प्लेटफॉर्म निर्माण, ट्रेनों के संधारण के लिए वासिंग पिट तथा मेंटनेंस लाइन के निर्माण की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दे दी है. इसके साथ ही सभी प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से कॉभर करने, पीने का शुद्ध पानी तथा पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था की भी स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा प्राप्त हुई है. इसकी जानकारी देते हुए सांसद आरके सिंह ने बताया कि अब इन सभी कार्यों के निर्माण में तेजी आयेगी तथा इसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.

उन्होंने बताया कि मेंटनेंस लाइन एवं वासिंग पिट बन जाने से झारखंड के विभिन्न स्टेशनों के लिए भी आरा से गाड़ियां खुलेंगी. इससे यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी तथा उनकी चिर-परिचित मांग भी पूरी होगी.

पेयजल व पर्याप्त शौचालय की भी होगी व्यवस्था : सांसद
आरा से झारखंड के विभिन्न स्टेशनों के लिए भी खुलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन