मां-बेटे को बोलेरो ने कुचल डाला

जगदीशपुर : आरा सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य से जा रहे मां-बेटे को बोलेरो ने रौंद दिया, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से चिंताजनक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया. पति की हत्या के मामले में कोर्ट […]
जगदीशपुर : आरा सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य से जा रहे मां-बेटे को बोलेरो ने रौंद दिया, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से चिंताजनक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया. पति की हत्या के मामले में कोर्ट में तारीख पर महिला अपने बेटे के साथ जा रही थी. हादसा जगदीशपुर-पीरो मुख्य पथ पर हुआ. घटना के बाद चालक बोलेरो के साथ भागने में सफल रहा. जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश सहित कई लोगों ने इसे साजिश करार देते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, दलीपपुर निवासी दफादार स्व काशीनाथ यादव की पत्नी 50 वर्षीया शारदा देवी अपने 18 वर्षीय पुत्र रंजन यादव के साथ आरा कोर्ट के लिए निकली थी.
इस बीच अचानक गांव के समीप ही बोलेरो ने दोनों को धक्का मार दिया. एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










