लापता युवक की बरामदगी के लिए जाम, पुलिस पर पथराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2017 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

संजात पथ पर टायर जलाकर सड़क जाम करते ग्रामीण. वीरपुर : भवानंदपुर गांव से 31 दिसंबर को लापता युवक राहुल की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवा को मुजफ्फरा बाजार को बंद कराया और बेगूसराय-संजात पथ को स्टैंड के पास बांस व लकड़ी लगा कर जाम कर दिया. उन्होंने पुलिस प्रशासन […]
विज्ञापन
संजात पथ पर टायर जलाकर सड़क जाम करते ग्रामीण.
वीरपुर : भवानंदपुर गांव से 31 दिसंबर को लापता युवक राहुल की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवा को मुजफ्फरा बाजार को बंद कराया और बेगूसराय-संजात पथ को स्टैंड के पास बांस व लकड़ी लगा कर जाम कर दिया. उन्होंने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की. सूचना मिलने पर वीरपुर के थानाध्यक्ष एलबी सिंह व बीडीओ मनीष कुमार दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने लगे. इसी बीच भीड़ में मौजूद कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. पुलिस स्थिति को देखते हुए पीछे हटने लगी, तो उपद्रवियों ने पुलिस
लापता युवक की बरामदगी…
का पीछा कर पत्थरबाजी की. इससे कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गये. इसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया, तो सभी भाग गये. बाद में स्थानीय मुखिया राजकुमार चौधरी, भवानंदपुर के मुखिया मो मेराज अंसारी, प्रमुख पति अजय झा और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लगभग पांच घंटे बाद जाम को हटाया गया. संदेह के आधार पर पांच युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि भवानंदपुर का राहुल कुमार 31 दिसंबर से गायब है. राहुल घर का इकलौता कमाऊ सदस्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










