बारिश व बर्फबारी के बाद बढ़ा ठंड का असर

आरा : हाड़ हिला देने वाली ठंड से अब समाज का हर वर्ग सिहर उठा है. शहर से लेकर गांव तक लोग कांप रहे हैं. सोमवार को जिले के कई इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर काफी बढ़ गया. मंगलवार को भी आसमान में बादल छाये रहे और काफी कनकनी थी. […]
आरा : हाड़ हिला देने वाली ठंड से अब समाज का हर वर्ग सिहर उठा है. शहर से लेकर गांव तक लोग कांप रहे हैं. सोमवार को जिले के कई इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर काफी बढ़ गया. मंगलवार को भी आसमान में बादल छाये रहे और काफी कनकनी थी. ठंडी हवा भी चल रही थी. आलम यह था कि लोग घरों में दुबके हुए थे. सूर्य के दर्शन के लिए लोग पूरे दिन तरसते रहे. लगभग दो बजे के करीब हल्की धूप निकली, तो लोगों को थोड़ी राहत मिली.
शाम ढलते ही फिर से ठंड का कहर बरपने लगा. लोग घरों में दुबक गये और आग के सहारे राहत पाने की कोशिश कर रहे थे. इससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों व फुटपाथ पर जीवन काटने वाले लोगों को हो रही है. ऐसे लोगों के लिए सिर्फ अलाव ही सहारा रह गया है. पूरे दिन लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश में जुटे रहे.ठंड के कारण सुबह में और शाम ढलते ही सड़कें वीरान हो जा रही हैं. वहीं कुहासे के कारण सड़कों पर भी वीरानी छायी रही
और वाहन कम दिखे. सुबह में कुछ वाहन सड़क पर रेंगते दिखे. वहीं ट्रेनों के परिचालन पर काफी असर पड़ा है और कई ट्रेनें काफी विलंब से चलीं. इधर, प्रशासन द्वारा अलाव की उचित व्यवस्था नहीं कराये जाने के कारण शहर में कई जगहों पर लोगों को कचरा जला कर आग तापते देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










