पांच बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

Published at :04 Jan 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
पांच बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

आरा : बहोरनपुर ओपी पुलिस ने पांच बोतल शराब के साथ दो युवकों को दबोच लिया. साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए जगदीशपुर एसडीपीओ दयाशंकर ने बताया कि बहोरनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा […]

विज्ञापन

आरा : बहोरनपुर ओपी पुलिस ने पांच बोतल शराब के साथ दो युवकों को दबोच लिया. साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए जगदीशपुर एसडीपीओ दयाशंकर ने बताया कि बहोरनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा गया. गिरफ्तार दोनों युवक चंदा केवटिया गांव के रहने वाले है. पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार अमित कुमार यादव और हरिओम सिंह को जेल भेज दिया. एसडीपीओ ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग और शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन