पूर्व सीएम िबंदेश्वरी दुबे के जयंती स्थान परिवर्तन की रिपोर्ट तलब
Advertisement
राजकीय समारोह पर संकट
पूर्व सीएम िबंदेश्वरी दुबे के जयंती स्थान परिवर्तन की रिपोर्ट तलब बिहिया : पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिन्देश्वरी दूबे की प्रत्येक वर्ष प्रखंड मुख्यालय बिहिया में मनायी जाने वाली राजकीय जयंती पर मंडरा रहे संकट को लेकर प्रखंड के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. मालूम हो कि वर्ष 2001 से […]
बिहिया : पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिन्देश्वरी दूबे की प्रत्येक वर्ष प्रखंड मुख्यालय बिहिया में मनायी जाने वाली राजकीय जयंती पर मंडरा रहे संकट को लेकर प्रखंड के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. मालूम हो कि वर्ष 2001 से राज्य सरकार के निर्णय के आलोक में प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे के गृह प्रखंड बिहिया में उनकी जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें राज्य सरकार के कोई न कोई मंत्री व जिला के आलाधिकारी भी शामिल होते हैं.
बताया जाता है कि विगत माह में पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर आयोजित होने वाले राजकीय समारोह को जिला मुख्यालय आरा में मनाये जाने को लेकर विधानसभा में तारांकित प्रश्न किया गया था, जिस पर मंत्री मंडल सचिवालय द्वारा जिला प्रशासन से स्थान परिवर्तन के मामले पर मंतव्य मांगा गया. जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा उक्त मंतव्य देने के लिए अनुमंडल प्रशासन जगदीशपुर व अनुमंडल प्रशासन द्वारा बिहिया प्रखंड प्रशासन को पत्र भेजा गया. जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रशासन द्वारा जिला में जयंती समारोह मनाये जाने पर कोई भी आपत्ति न होने की बात की स्वीकृति जिला प्रशासन को भेज दी है. उक्त मामले को लेकर ही स्थानीय नेताओं व लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.
विधानसभा में तारांकित प्रश्न के आलोक में शुरू की गयी है कार्रवाई
स्थानीय नेताओं व लोगों ने रिपोर्ट पर जताया कड़ा एतराज
कहा, पूर्व सीएम स्व बिंदेश्वरी दुबे पूरे देश के मजदूरों के थे नेता
स्व. बिंदेश्वरी दुबे का फाइल फोटो.
लोगों ने कहा, कार्यक्रम से नहीं की जाये छेड़छाड़
लोगों का कहना है कि अगर सरकार स्व बिन्देश्वरी दूबे जी की जयंती जिला मुख्यालय में मनाना चाहती है तो मनाये, लेकिन प्रत्येक वर्ष बिहिया में मनायी जाने वाली जयंती कार्यक्रम से कोई छेड़छाड़ न की जाये. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामशब्द सिंह ने भी कड़ा एतराज जताते हुए बिहिया में ही जयंती मनाये जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि स्व दूबे पूरे देश के मजदूरों के नेता थे और उनका पैतृक गांव बिहिया प्रखंड का महुआंव गांव है इसलिए उनकी जयंती उनके गृह प्रखंड क्षेत्र में ही मनायी जानी चाहिए. वहीं, जगदीशपुर एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि बिहिया में 14 जनवरी को पूर्व सीएम की मनाये जानेवाले जयंती समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement