नुक्कड़ नाट्योत्सव के अंतिम दिन ''तेतू'' नाटक का मंचन

Published at :04 Jan 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
नुक्कड़ नाट्योत्सव के अंतिम  दिन ''तेतू'' नाटक का मंचन

आरा : नवांकुर नाट्य संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नुक्कड़ नाट्योत्सव के तीसरे दिन वीर कुंवर सिंह पार्क के समीप सफदर हाशमी रंग स्थल पर कन्हाई लाल की मणिपुरी रचना पर आधारित तेतू नाटक का मंचन किया गया. जिसके निदेशक राजू रंजन एवं सह निदेशक सूर्य प्रकाश थे. कार्यक्रम का उद्घाटन जसम के […]

विज्ञापन

आरा : नवांकुर नाट्य संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नुक्कड़ नाट्योत्सव के तीसरे दिन वीर कुंवर सिंह पार्क के समीप सफदर हाशमी रंग स्थल पर कन्हाई लाल की मणिपुरी रचना पर आधारित तेतू नाटक का मंचन किया गया. जिसके निदेशक राजू रंजन एवं सह निदेशक सूर्य प्रकाश थे. कार्यक्रम का उद्घाटन जसम के राज्य सचिव सुधीर सुमन ने डफली बजाकर किया. इसके बाद नवांकुर के बाल कलाकारों द्वारा सफदर हाशमी की लिखी हुई रचना-पढ़ना लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालों एवं बदली जा देशवा के खाका को प्रस्तुति किया. गीत को संजना, साधिका, अंजली, रागिनी, समीक्षा, सिमरन, प्रियांशु, विशाल, राधेश्याम, सुकेश, भोला, सिद्धार्थ, साहिल ने गाया. वहीं राजू रंजन व अन्य कलाकारों ने रमता जी की रचना-

हमनी देशवा के नाम रचवईया हई जा को गाकर कार्यक्रम में समां बांधा. इसके बाद तेतू नामक नाटक का मंचन किया गया, जिसे दर्शक देख कर काफी रोमांचित हुए. तेतू नाटक के विभिन्न भूमिकाओं में श्रीमन नारायण चौधरी, सूर्य प्रकाश, आलोक, अंकित, मनीष और शुभम थे. नाटक के संगीत का निर्देशन कृष्ण रत्न देव ने किया. इसके बाद मधेपुरा की नाट्य टीम नवायार रंग मंडल द्वारा श्रीकांत जी की लिखित रचना-मैं बिहार हूं का मंचन किया, जिसे मो शहंशाह द्वारा निर्देशित किया गया था. मो शहंशाह ने पानी से घिरे हुए लोग कविता का एकल मंचन किया गया. निदेशक मो शहंशाह को जसम के राज्य सचिव सुधीर सुमन और अमित कुमार अंशू को सीपीआइ माले के राज्य सचिव दिलराज प्रीतम ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी सत्यदेव कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन शमशाद प्रेम ने किया. कार्यक्रम में धनंजय सिंह, रवि पटेल, अमरजीत कुमार, अमित कुमार बंटी, राजू सहित युवा नीति व इप्टा के कई कलाकार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन