मानव शृंखला की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : मानव शृंखला को लेकर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने मानव शृंखला निर्माण की तैयारी और खाद्य आपूर्ति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. इस दौरान मुख्य सचिव ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी को दिये. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि शराबबंदी अभियान को जन अभियान बनाने के लिए 21 जनवरी […]
विज्ञापन
आरा : मानव शृंखला को लेकर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने मानव शृंखला निर्माण की तैयारी और खाद्य आपूर्ति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. इस दौरान मुख्य सचिव ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी को दिये.
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि शराबबंदी अभियान को जन अभियान बनाने के लिए 21 जनवरी को मानव शृंखला निर्माण में उल्लास एवं उत्सव का वातावरण बनाने के लिए पंचायत, गांव, टोला में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये.
साथ ही इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये, ताकि अधिक-से-अधिक जन भागीदारी इस मानव शृंखला में सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने निर्देश दिया कि अपने पड़ोसी जिले के जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर रूट के संबंध में पूर्व से ही अवगत हो लें.
उन्होंने मानव शृंखला में भाग लेनेवाले छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था पर पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सभी प्रखंडों में मानव शृंखला अभियान के लिए प्रखंडस्तरीय साक्षरता कर्मियों की उन्मुखीकरण बैठक की गयी है. भोजपुर जिले में मानव शृंखला निर्माण की सफलता के लिए सभी स्तर पर तैयारी की जा रही है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव के साथ जिला प्रबंधक एसएफसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जन शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान डीएम को दिये कई निर्देश
पड़ोसी जिले के डीएम से समन्वय स्थापित कर रूट से अवगत होने को कहा
21 को होगा मानव शृंंखला का निर्माण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










