भोजपुर के कथक नर्तक दिल्ली में हुए सम्मानित

Published at :03 Jan 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर के कथक नर्तक दिल्ली में हुए सम्मानित

आरा : भोजपुर के चर्चित कथक नर्तक बक्शी विकास को दिल्ली में आयोजित पंडित दरगाही मिश्र की स्मृति में आयोजित प्रतिभा उत्सव 2016 में देश की जानी- मानी संस्थान सम द्वारा सम्मानित किया गया. सुविख्यात सितार वादक स्व पंडित अजय शंकर मिश्र कला प्रतिभा अवार्ड से नवाजा गया. शास्त्रीय संगीत और नृत्य जगत में बहुमूल्य […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर के चर्चित कथक नर्तक बक्शी विकास को दिल्ली में आयोजित पंडित दरगाही मिश्र की स्मृति में आयोजित प्रतिभा उत्सव 2016 में देश की जानी- मानी संस्थान सम द्वारा सम्मानित किया गया. सुविख्यात सितार वादक स्व पंडित अजय शंकर मिश्र कला प्रतिभा अवार्ड से नवाजा गया. शास्त्रीय संगीत और नृत्य जगत में बहुमूल्य योगदान के लिए सम संस्था की ओर से अमेरिका की कथक विदुषी आरती मेनक ने यह सम्मान प्रदान किया. इससे पूर्व इन्हें देश के विभिन्न संस्थानों द्वारा नृत्य रत्न सम्मान, नृत्याचार्य सम्मान, संगीत सभा काशी सम्मान, नृत्य भूषण सम्मान, भोजपुर गौरव सम्मान,

नृत्य शास्त्री अलंकार व बिहार सरकार के द्वारा तत्कालीन महामहिम राज्यपाल आरएल भाटिया और कला व संस्कृति मंत्री रेणुका चौधरी ने कथक नृत्य में स्वर्ण पदक से अलंकृत किया था. विकास नृत्य सम्राट पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज व विदुषी सास्वती सेन के परम शिष्य हैं. तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं. इन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में नृत्य प्रस्तुत कर भोजपुर का मान बढ़ाया है. इनके सम्मानित होने पर पंडित विजय शंकर मिश्र, द्वारिका सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बिमला देवी, कावेरी मोहन, मोहिनी देवी, अरुण सहाय, कृष्णा जी व अन्य ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन