छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला

Published at :31 Dec 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला

कुव्यवस्था के खिलाफ भड़का आक्रोश स्कूल के मेन गेट में तालाबंदी कर मचाया हंगामा बिहिया : प्रखंड के पीपरा जगदीश स्थित मध्य विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर विद्यालय के छात्रों द्वारा शुक्रवार को जम कर हंगामा मचाया गया. छात्रों ने स्कूल के गेट में ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की. छात्रों का आरोप […]

विज्ञापन
कुव्यवस्था के खिलाफ भड़का आक्रोश
स्कूल के मेन गेट में तालाबंदी कर मचाया हंगामा
बिहिया : प्रखंड के पीपरा जगदीश स्थित मध्य विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर विद्यालय के छात्रों द्वारा शुक्रवार को जम कर हंगामा मचाया गया. छात्रों ने स्कूल के गेट में ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की. छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में नियुक्त शिक्षक 11 बजे के लगभग आते हैं और दोपहर 2 बजते ही एक-एक कर विद्यालय से जाना शुरू कर देते हैं.
इससे विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति काफी खराब हो गयी है. इसके अलावा विद्यालय के मध्याह्न भोजन की भी स्थिति ठीक नहीं होने की बात छात्रों ने बतायी. हंगामे के दौरान छात्रों ने विद्यालय के मेन गेट में तालाबंदी कर दी और विद्यालय परिसर में एक ऑटो को भी घुसा कर उसपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे, जिससे विद्यालय में अफरातफरी मच गयी.
बाद में स्थानीय लोगों द्वारा मामले में हस्तक्षेप कर छात्रों को शांत कराया गया, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हो पायी. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुखेन राम ने दूरभाष पर बताया कि विद्यालय से बाहर के कुछ बच्चे विद्यालय परिसर में आगामी सरस्वती पूजा के दौरान मूर्ति रखने की अनुमति मांग रहे थे. अनुमति नहीं दिये जाने के बाद उन लोगों ने ही विद्यालय में हंगामा मचाया. प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में कुव्यवस्था की बात से इनकार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन