बैंक जा रही महिला की करेंट लगने से हुई मौत

Published at :29 Dec 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक जा रही महिला की करेंट लगने से हुई मौत

बेटे के साथ बैंक से पैसे की निकालने जाने के दौरान हुआ हादसा बड़हरा प्रखंड के फरहदा-गजियापुर के बीच टूट कर गिरा था बिजली तार आरा : बड़हरा प्रखंड के सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहदा-गजियापुर के बीच एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. अपने मासूम बेटे के सामने […]

विज्ञापन
बेटे के साथ बैंक से पैसे की निकालने जाने के दौरान हुआ हादसा
बड़हरा प्रखंड के फरहदा-गजियापुर के बीच टूट कर गिरा था बिजली तार
आरा : बड़हरा प्रखंड के सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहदा-गजियापुर के बीच एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. अपने मासूम बेटे के सामने तड़प-तड़प कर महिला ने दम तोड़ दिया. महिला मूक बधिर थी. मां को बचाने के लिए मासूम बेटे ने हर संभव कोशिश किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. मृत महिला सिन्हा ओपी के छीने गांव निवासी राम अशीष पंडित की पत्नी प्रभावती देवी थी जो बैंक से पैसे की निकासी करने के लिए जा रही थी. महिला की मौत के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गयी थी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय प्रभावती देवी अपने सात वर्षीय बेटे चंदन के साथ फरहदा स्थित बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थी. इसी बीच फरहदा – गजियापुर के बीच टूट कर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गयी. तार की चपेट में आते ही महिला तड़पने लगी. उसका मासूम बेटा चंदन यह सब देख कर बगल से डंडा उठा कर बिजली के तार पर मारने लगा. इसी बीच स्थानीय लोग वहां जुट गये और बच्चों को पकड़ कर हटा लिया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद शव को सदर अस्पताल भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन