केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला

Published at :29 Dec 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला

कहा डंडे के जोर पर देश को अमेरिका-यूरोप बनाने का हो प्रयास धरना के माध्यम से राजद ने चार सूत्री मांग पत्र सौंपा धरना में शामिल हुए जिले के चार राजद विधायक आरा : नोटबंदी के विरोध में राजद ने समाहरणालय पर विशाल महाधरना का आयोजन किया. महाधरना में जिले भर से पार्टी के कार्यकर्ता […]

विज्ञापन
कहा डंडे के जोर पर देश को अमेरिका-यूरोप बनाने का हो प्रयास
धरना के माध्यम से राजद ने चार सूत्री मांग पत्र सौंपा
धरना में शामिल हुए जिले के चार राजद विधायक
आरा : नोटबंदी के विरोध में राजद ने समाहरणालय पर विशाल महाधरना का आयोजन किया. महाधरना में जिले भर से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए. जिले के सभी राजद विधायक भी धरना में मौजूद थे.
इस दौरान राजद नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और गरीब व किसान विरोधी करार दिया. धरना के माध्यम से राजद नेताओं ने चार मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा. धरना की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष हरि नारायण सिंह व संचालन राम बाबू पासवान ने किया. वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी का फैसला केंद्र सरकार ने हड़बड़ी में लिया है. बिहार में मोबाइल फोन ठीक से काम करता नहीं है और 50 फीसदी लोग इससे अनभिज्ञ हैं. ऐसे में कैशलेश व्यवस्था लागू करना पूरी तरह से गरीबों व किसानों के साथ मजाक है. वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डंडे की जोर पर देश को अमेरिका -यूरोप बनाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने 50 दिन का समय देश की जनता से लिया था.
50 दिन पूरे हो गये लेकिन नोटबंदी से लोगों की समस्या खत्म नहीं हुई है. समाज का हर वर्ग नोटबंदी से परेशान है. धरना में आरा विधायक अनवर आलम, संदेश विधायक अरुण यादव, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी, जगदीशपुर विधायक रामविशुन सिंह लोहिया, पूर्व एमएलसी लालदास राय, नागेंद्र प्रसाद सिंह, शोभा प्रकाश कुशवाहा, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह, गजेंद्र यादव, मुकेश यादव, शिवकुमारी देवी, गोरखनाथ सिंह, उमा शंकर सिंह, बीरबल यादव, ओम प्रकाश मुन्ना, विमल कुमार सिंह, धनंजय यादव, महेश सिंह यादव, हबीब वारसी, मुराद हुसैन, नुरूल हक, भीम यादव, शमीम अहमद, राकेश यादव सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.
युवा राजद द्वारा निकाला गया जुलूस : आरा. महाधरना में शामिल होने से पहले युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. युवा राजद के अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में युवा राजद के कार्यकर्ता शामिल थे. शहर के मठिया, शहीद भवन, जज कोठी होते हुए युवा कार्यकर्ताओं का दल समाहरणालय के समक्ष महाधरना में शामिल हुआ. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी. जुलूस में जितु चंद्रवंशी, ज्ञानचंद कुशवाहा आदि रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन